फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The burden of traffic on his shoulders, he imposed jam

जिनके कंधों पर यातायात का भार, उन्हीं ने लगाया जाम

Wed, 08 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 08 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
The burden of traffic on his shoulders, he imposed jam
जाम से जूझे लोग। - फोटो : ब्यूरो

एक ओर पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का दम भरती है। वहीं, बुधवार को नियमों को ताक पर रखकर एसएसपी आफिस के सामने सड़क पर पुलिस ने गाड़ी खड़ी कर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित कर दिया। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस की गाड़ी एसएसपी आफिस के पास पुलिसकर्मी सड़क पर खड़ी कर चले गए।

विज्ञापन


देखते ही देखते वाहनों की लाइन लग गई। सबसे मजे की बात यह रही कि एसएसपी आफिस के सामने चालक करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे लेकिन पुलिस गाड़ी को सड़क से हटाने की जरूरत नहीं समझी। बता दें कि यह मार्ग व्यस्त रहता है।
विज्ञापन


इस मार्ग से चांदपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर कई कालोनियां हैं और जीटी रोड के भी काफी वाहन जाते हैं। कचहरी पास होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि यदि यह पुलिस की गाड़ी न होती तो उसे क्रेन उठाकर ले जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोई भी पुलिसकर्मी इस गाड़ी को हटवाने के लिए नहीं पहुंचा और न ही जाम खुलवाने की जरूरत समझी। एसपी सिटी मान सिंह ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बेतरतीब गाड़ी खड़ी करने की हिदायत दी गई है। आगे से इस तरह सड़क पर पुलिस की गाड़ी खड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed