Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bride died before the wedding, the wedding procession returned empty handed

Bulandshahar News: शादी से पहले दुल्हन की मौत, बैरंग लौटी बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात को शादी से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत हो गई। ऐसे में दूल्हा और बरात गमगीन माहौल में लौट गई। गांव में मातम पसर हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी की तैयारी चल रही थी। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से बरात आ रही थी। रात करीब आठ बजे बरात समारोह स्थल पर पहुंच गई। करीब नौ बजे परिवार के लोग जयमाला के लिए दुल्हन को लेने कमरे में गए। वहां देखा कि दुल्हन बेसुध पड़ी हुई थी। उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। वहीं दुल्हन की मौत की जानकारी मिलने पर शादी समारोह से मेहमान लौट गए। जहां कुछ देर पहले शादी की शहनाई और गीत चल रहे थे। वहीं परिवार के लोगों की रोने और बिलखने की आवाज आने लगी। सीओ डिबाई शोभित कुमार का कहना है कि युवती की मौत की जानकारी मिली थी। इसमें परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed