फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The boundary walls of all CHCs and PHCs in the district will be repaired

Bulandshahar News: जिले की समस्त सीएचसी-पीएचसी की चहारदीवारी होगी ठीक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The boundary walls of all CHCs and PHCs in the district will be repaired
बुलंदशहर। जिले में संचालित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की चहारदीवारी को ठीक करने के साथ रंग-रोगन का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों से चहारदीवारी के निमार्ण एवं रंगाई-पुताई का कार्य कराने के लिए जानकारी मांगी है। इसके बाद स्टीमेट बनाकर शासन से धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और करीब 10 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। ये सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन हैं। इनमें से कुछ जगह के स्वास्थ्य केंद्रों की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तो करीब 60 फीसदी केंद्रों पर काफी समय से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में मरीजों को केंद्र पर स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके, इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की चारदीवारी को ठीक कराया जाएगा। साथ ही रंग-रोगन भी कराया जाएगा। इसके लिए सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारी से जानकारी मांगी है। इसके बाद सभी का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजकर धनराशि की मांग की जाएगी। जल्द धनराशि मिलने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed