{"_id":"69c16e49a38913b91c0491db","slug":"the-boundary-wall-of-the-newly-constructed-panchayat-house-collapsed-in-raipur-katauri-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-150691-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रायपुर कतौरी में नवनिर्माणधीन पंचायत घर की चहारदीवारी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रायपुर कतौरी में नवनिर्माणधीन पंचायत घर की चहारदीवारी गिरी
विज्ञापन
अगौता क्षेत्र के गांव रायपुर कतौरी में नवनिर्माणधीन पंचायत भवन की गिरी चाहरदीवारी की जांच करते
औरंगाबाद। अगौता ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरपुर के माजरा रायपुर कतौरी में पंचायत घर की चहारदीवारी बनने के साथ ही गिर गई। ग्रामीणों ने चहारदीवारी के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं, एडीओ पंचायत ने जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर डीपीआरओ को भेज दी है।
रायपुर कतौरी गांव में पंचायत भवन की चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। चहारदीवारी अचानक गिर गई। इसका पता लगते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण इश्तयाक मास्टर, सचिन कुमार, शराफत खां, सनोवर अली, इंतजार अली, हसरत खां, जुल्फेकार खां, नीटू, किरन, सावित्री और महेशवती ने निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
ब्लॉक अगौता के एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। जांच में सामने आया है कि चहारदीवारी का निर्माण बिना नींव खोदे जमीन से ही कर दिया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को भेज दी है। जिला पंचायत अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जांच के लिए जेई को मौके पर जाकर जांच के आदेश दे दिए गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।