फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The blown transformer was not replaced even after four days

Bulandshahar News: चार दिन बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The blown transformer was not replaced even after four days
सिकंदराबाद। चार दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीण भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वही जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चंद्रावली निवासी इंद्रराज सिंह, गिरिराज, सुंदर सिंह, उदयवीर, राजवीर उपाध्याय, राकेश, शरद यादव आदि ने बताया कि उनके गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 150 परिवार जुटे हुए हैं। आरोप है कि अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर के नहीं बदलने से 150 परिवार भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। उनके घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बरसात के दिनों में चोरी की वारदात होने की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले में अंधेरा होने के कारण वारदात होने की आशंका को लेकर भी वह परेशान है। वही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्हें दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपते हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। जेई ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा रहा है। रात में किसी समय आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed