{"_id":"585eb5fa4f1c1bfd65e39fa0","slug":"the-bike-will-be-bjp-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से होगा भाजपा का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से होगा भाजपा का प्रचार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार बाइकों द्वारा शनिवार से शुरू हो गया है। प्रत्येक विधानसभा में चार बाइक प्रचार-प्रसार कर भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत करवाएंगी। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बाइकों को सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि शनिवार को कालाआम से शुरू हुई बाइक रैली अंसारी रोड, चौक बाजार, सराफा बाजार, बूरा बाजार, कृष्णा नगर और राजेबाबू रोड पर भ्रमण किया। बाइक सभी विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पर हवन किया जाएगा। इसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर किशोर लोधी, आनंद चौधरी, शरद त्रिवेदी, संजय महेश्वरी, नागेंद्र प्रधान, उज्ज्वल, मोहक पंडित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन