फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The auspicious time for shopping will be between 5:48 pm to 10:33 pm

शाम 5:48 से रात 10:33 बजे के बीच रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The auspicious time for shopping will be between 5:48 pm to 10:33 pm
बुलंदशहर। धनतेरस का त्योहार शनिवार को है। इस बार धनतेरस पर दो शुभ संयोग बन रहे हैं। शाम 5:48 से रात 10:33 बजे के बीच खरीदारी करना शुभ रहेगा। इस दौरान धन्वंतरी की पूजा भी होगी। पंडितों के अनुसार दिवाली 20 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन


भजनपुरा निवासी पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस धनतेरस पर ब्रह्म और बुधादित्य दो शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार ये योग धन और भाग्य से जुड़ी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। विशेष रूप से तुला, कर्क और मकर राशि वालों के लिए यह दिन जीवन में नई आर्थिक संभावनाओं और तरक्की के द्वार खोल सकता है।
विज्ञापन

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन चौघड़िया में पूजा करना और खरीदारी करना फलदायी होता है। इस दिन दोपहर को तीन चौघड़िया लग रही हैं। इनमें चल चौघड़िया दोपहर बाद 12:06 से 1:31 बजे तक रहेगी। लाभ चौघड़िया दोपहर 1:31 से 2:57 बजे तक और अमृत चौघड़िया 2:57 से 4:22 बजे तक रहेगी। शाम की चौघड़िया में भी तीन मुहूर्त होंगे। इनमें लाभ चौघड़िया शाम 5:48 से 7:23 बजे तक, शुभ चौघड़िया रात 8:58 से 10:33 बजे तक और चल चौघड़िया मुहूर्त रात 12:04 से लेकर रात 1:39 बजे तक रहेगा। इस तरह से खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 5:48 से रात 10:33 बजे के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed