{"_id":"6925e18a0f549ab99f052f9e","slug":"ten-old-policemen-were-removed-from-khurja-and-23-new-ones-were-posted-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144245-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यातायात पुलिस ने पहले दिन 1181 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यातायात पुलिस ने पहले दिन 1181 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऑपरेशन नकेल तहत सोमवार को जनपद पुलिस ने 1181 वाहनों के चालान किए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में तीन वाहनों को सीज किया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने जगह-जगह बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जहां पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी, वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त क्यूआरटी ट्रैफिक द्वारा बाजारों में अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमणों को हटवाया गया, जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम किया जा सके और व्यवस्थित पार्किंग को बढ़ावा मिले।
यह हुई कार्रवाई
नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े पाए गए 105 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया।
नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत नंबर प्लेट लगाए 36 वाहनों के चालान किए गए।
शराब पीकर वाहन चला रहे 03 चालकों के वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
आरसी न होने पर 17 चालान, परमिट न होने पर 01 चालान, और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 01 चालान किया गया।
विभिन्न अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1018 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।