{"_id":"6aa1930ef16042da700b7439","slug":"ten-injured-in-separate-road-accidents-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-164979-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दस घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि गांव चंदेरू में मंगलवार की रात आगे चल रहे ट्रक से पीछे से बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में हरदोई निवासी चंदीलाल, मंजू, रानी, रामशरण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंजू का उपचार चल रहा है। वहीं, कासगंज निवासी मोनू ने बताया कि वह दिल्ली में कार्य करते हैं। मंगलवार की रात में वह साथी दीपक शाहू, संजय के साथ बाइक से घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे-34 पर जेल फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिकंदराबाद निवासी राकेश (40) सिकंदराबाद क्षेत्र में कांवरा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। खुर्जा नगर निवासी मोहित ने बताया कि उनके भाई प्रशांत (21), अपने दोस्त आशू (22)के साथ मंगलवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
चोला क्षेत्र में नैथला में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।