फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tempreture incerased

40 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से लोग हलकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
tempreture incerased
40 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से लोग हलकान
विज्ञापन

बुलंदशहर। उमस भरी गर्मी और सूरज के तल्ख तेवर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा नही मिल पाया। वहीं, मौसम विशेषज्ञ अब 10 और 11 जुलाई को बारिश होने के आसार जता रहे हैं।
गत शनिवार को जनपद के आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। अब पिछले दो दिनों से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 और और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार बुधवार को मौसम में आद्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 10 और 11 जुलाई को जनपद में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed