फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temple on diversion routes, the highway will relieve afternoon

मंदिर वाले मार्गों पर भी डायवर्जन, आज दोपहर बाद से हाईवे पर मिलेगी राहत

Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Temple on diversion routes, the highway will relieve afternoon
जाम - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस का प्लान काम कर गया। पुलिस के प्लान ने जाम का काम तमाम कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर वाले मार्गो में भी डायवर्जन कर दिया और उससे दो पहिया भी नहीं गुजरने दिए। जिससे मंदिरों के बाहर तक लगी भीड़ और   कांवड़ियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी। साथ ही शहर के लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन


 शिकारपुर बाईपास पर भी ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य था। पुलिस ने भारी वाहनों को बाहर ही रोक दिया। शहर में किसी भी बड़े वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। छोटे वाहनों को भी रूट डायवर्ट करके निकाला गया।   यातायात प्रभारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि  कांवड़ यात्रा के बाद ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन


वाया अनूपशहर, सिकंदराबाद भेजे गए मुराबादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन कांवड़ यात्रा के चलते  दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह 11 बजे डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन के चलते कई दिनों से वाहनों की कतार से भरा हाईवे शुक्रवार शाम को काफी खाली दिखाई दिया। हालांकि गढ़-मुराबाद की ओर आने वाले वाहन सिकंदराबाद होकर दिल्ली निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता देें कि महाशिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते है। वहीं  गढ़ मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से भी कई जनपदों के शिव भक्त जल लेने के लिए आते है। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु गढ़ पहुंचते है। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने कई दिन पहले गढ़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया था। लखनऊ, मुराबादाबाद की ओर से  दिल्ली जाने वाले वाहन संभल अनूपशहर बुलंदशहर से होते हुए सिकंदराबाद के रास्ते होकर दिल्ली जा रहे थे।

सिकंदराबाद में वाहनों का दबाव बढने से हाईवे पर आए दिन जाम के हालात बने हुए थे। वहीं चुनावी ड्यूटी के चलते फोर्स की कमी के कारण हालात ओर भी भयंकर हो रहे थे। वाहन चालक  घंटों जाम में फंस रहे थे।

चोला फाटक पर फिर लगा दो घंटे जाम
 फाटक पर जाम लगना आम बात हो गई है। शुक्रवार को एक बार फिर फाटक पर जाम लग गया और दो घंटे वाहन फंसे रहे। यह समस्या फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बन रहे पिलर और मार्ग छोटा होने की वजह से बन रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कर जाम खुलवाया। 


बता दें कि बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग स्थित चोला फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। शुक्रवार को ओवरब्रिज के नीचे मजदूर पिलर बनाने में जुटे हुए थे। यहां से रेलवे ट्रैक पार करने के लिए मार्ग तो है। मगर, वह छोटा है, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो जाता है। सुबह 11 बजे अचानक ओवरब्रिज पर जाम की समस्या बन गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed