फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature reached 37 degree

Bulandshahar News: पारा पहुंचा 37 डिग्री, उमस और गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 37 degree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को तापमान बढ़कर 37 डिग्री पर पहुंच गया। पूरे दिन सूर्यदेव और बादलों के बीच धूप-छांव का खेल जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कई दिनों तक उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है।


पिछले दिनों बारिश के बाद तापमान में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही तेज धूप और उमस का भी असर बढ़ गया है। इस बीच कभी-कभार बादल छाने से धूप और छांव का खेल भी जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही। इस दौरान हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 53 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि इस समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही उतार-चढ़ाव भी जारी है। उमस व गर्मी से आगामी कई दिन तक निजात न मिलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed