फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature increased by four degrees in two days

Bulandshahar News: दो दिन में चार डिग्री बढ़ गया तापमान, जल्द होगा झुलसाने वाली गर्मी का सामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by four degrees in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन में चार डिग्री तापमान बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान लगातार बढ़ेगा और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था।
इस बार मार्च माह से ही पहले गर्मी का अहसास होने लगा था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। इसे लेकर सभी चिंतित थे। इसी बीच पिछले दिनों मौसम बदला और बेमौसम बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक और आर्द्रता 17 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल का कहना है कि इस समय मौसम साफ रहने के साथ छुटपुट बादल छाने की संभावना है। साथ ही अब आने वाले दिनों में लगातार तापमान बढ़ने के साथ झुलसा देने वाली गर्मी का सामना होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम साफ होते ही गेहूं कटाई में जुटे किसान-मजदूर
बुलंदशहर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही किसान गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। मजदूरों के साथ किसानों के परिवार खुद भी इस काम में जुटे हैं। किसानों की कोशिश है कि अगली बार मौसम बिगड़ने से पहले उनकी फसल कट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश ने जिले में गेहूं की फसल को करीब 50 फीसदी तक नुकसान पहुंचाया है। किसान शिव कुमार, जगदीश, सतवीर और धर्मवीर का कहना है कि बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल में भारी नुकसान हो चुका। अब जल्द से जल्द गेहूं की कटाई कर अनाज और भूसा जल्द पहुंच जाए, इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। छुटपुट बादल देखकर फसल की चिंता सताने लगती है। जल्द से जल्द फसल को उठाने के लिए मजदूरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed