फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature dropped due to drizzle at night, now cold and fog will increase

Bulandshahar News: रात में हुई बूंदाबांदी से गिरा तापमान, अब बढ़ेगी सर्दी व कोहरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle at night, now cold and fog will increase
बूंदाबांदी के बाद निकली धूप के बीच जाते लोग। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच रविवार की देर रात अचानक बादल मंडराए और तेज हवा व गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि सोमवार को मौसम साफ हो गया और धूप भी निकली। तापमान गिरने से ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब सर्दी के साथ कोहरे का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिसंबर माह के शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया, लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। पिछले कई दिनों से सुबह-शाम को ठंड और दिन में धूप निकलने से गर्माहट बनी थी। तेज हवा चलने से ठंड का भी अहसास बढ़ने लगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार की देर रात अचानक बादल मंडराने लगे। इसी के साथ तेज हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। लेकिन सोमवार की सुबह तक बादल छट गए और मौसम साफ होते ही धूप निकल आई। ऐसे मौसम में अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 58 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मौसम ठंडा होने के साथ ही हवा चलती रही। लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले ठंड ज्यादा महसूस हुई। लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकले और बाजार में भी पहुंचकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि अब लगातार तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और कोहरा का असर बढ़ने की संभावना है। जिले में कहीं अधिक तो कहीं कब बूंदाबांदी हुई। इससे किसी तरह का फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed