फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature dropped by two degrees, crop bent due to strong wind

Bulandshahar News: दो डिग्री गिरा तापमान, तेज हवा से झुकी फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद मंगलवार को पूरे दिन तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा के कारण फसलें झुक गईं। मौसम वैज्ञानिक इधर कुछ दिन लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

भादो माह की शुरूआत से ही अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और देर रात तक रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बारिश जारी रही। हालांकि मंगलवार को सुबह धूप निकल गई लेकिन पूरे दिन तेज हवा चलती रही। इससे उमस का अहसास कम हो गया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ईंख, मक्का व ज्वार की फसल झुकी मिली।
विज्ञापन

किसान किशनवीर सिंह और सुभाष ने बताया कि इस बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है, लेकिन ईंख, मक्का व ज्वार की फसल झुक जाने से फसलों पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे मौसम के बीच तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगवार कम होकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 76 फीसदी और हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी भी लगातार बारिश होने की संभावना बरकरार बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed