{"_id":"68334e21fe26106b200937b2","slug":"temperature-dropped-by-three-degrees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134542-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन डिग्री गिरा तापमान, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन डिग्री गिरा तापमान, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश के आसार
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रविवार तड़के तीन बजे आंधी-बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहावना रहा। बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक इस पूरे हफ्ते आंधी-बारिश की संभावना जता रहे हैं।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से मौसम में नमी रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह और दोपहर के समय करीब एक-एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली लेकिन इसके बाद फिर बादल छा गए। इसके चलते शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान बिना बदलाव के 24 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि इस पूरे हफ्ते आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। संभावना है कि आंधी-बारिश के बाद दिन में धूप निकले। इसके बाद नौतपा अपना रूप दिखा सकता है। तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।