फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature crosses 44, people suffering due to hot winds

Bulandshahar News: पारा 44 के पार, गर्म हवाओं से लोग बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 44, people suffering due to hot winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को गर्म हवाओं के साथ लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार से इस मौसम से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।
इस बार अप्रैल में ही तेज धूप और गर्मी शुरू हो गई थी। मई के बाद जून शुरू हो गया है लेकिन, लोगों को अब तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। हाल यह है कि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गर्मी के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। जून के तीसरे सप्ताह में पहली प्री मानसून बारिश के इंतजार के बीच भीषण गर्मी से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम के बाद तक भी बेहाल करने वाली भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। रविवार को सुबह करीब 9 बजे से ही धूप के तेवर दिखने लगे। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप से तपन और बढ़ गई। दोपहर की तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया लेकिन, राहत नहीं मिली। लगातार चल रही गर्म हवा और के बीच रात के समय भी राहत नहीं मिल रही। इसका असर पशु व पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.3 था जो रविवार को बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 17 फीसदी और हवा की गति 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि इस तरह की तपिश से मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना है। रेड अलर्ट सोमवार तक जारी किया गया है। संभावना बन रही है कि जिले में 22 जून तक मानसून पहुंच सकता है। ऐसे में बारिश होने की भी संभावना प्रबल हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed