{"_id":"604e4fcf8ebc3e5926537ead","slug":"teenager-murder-case-bulandshahr-news-gbd2154147196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गला दबाकर की थी हत्या, फिर हथौड़े से किए सिर पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गला दबाकर की थी हत्या, फिर हथौड़े से किए सिर पर वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले गला दबाकर की थी हत्या, फिर हथौड़े से किए सिर पर वार
नरौरा। थाना क्षेत्र में बीते दिनों सिरफिरे युवक ने किशोरी की हत्या कर दी थी। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले किशोरी का गला दबाकर हत्या की और फिर हथौड़े से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद बाद आरोपी ने खुद प्रतिबंधित नशे की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।
नगर के मोहल्ला बिजाऊ नई बस्ती में शुक्रवार को युवक टीकम प्रजापति ने दूसरे मोहल्ले की किशोरी को अपने बंद पड़े मकान में बुला कर उसकी हत्या कर दी थी और खुद नशे की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। रविवार को वारदात स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि युवक ने पहले किशोरी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद हथौड़े से सिर पर वार किए। आरोपी ने खुद नशीली गोलियों का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रस्सी, हथौड़ा, युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। हत्यारोपी टीकम प्रजापति का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।