फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager Drowns While Bathing After Mundan Ceremony; Two Rescued

Bulandshahar News: मुंडन संस्कार के बाद स्नान करते किशोर डूबा, दो को बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। अमावस्या पर मुंडन संस्कार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब गंगा स्नान के दौरान हरियाणा का एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसा बबस्टरगंज घाट पर हुआ। गंगा में डूबे किशोर का नाम बल्लभगढ़ (हरियाणा) निवासी कंचन का 17 वर्ष पुत्र अंशु बताया गया। अंशु तीन भाइयों में बीच का था। बताया गया कि अंशु अपने सहकर्मी लक्ष्मण की दो वर्षीय बेटी के मुंडन संस्कार में शामिल होने दोस्तों के साथ अनूपशहर आए थे। घाट पर रस्म पूरी होने के बाद अंशु अपने साथी लक्ष्मण, गौरव, कृष्ण और मोहित के साथ गंगा स्नान करने लगा। इसी दौरान सभी दोस्त सुरक्षा बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई। मुस्तैदी दिखाते हुए दो युवकों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अंशु गहरे भंवर में लापता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोर के डूबने की सूचना पर पुलिस बल और पीएसी फ्लड प्लाटून तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed