फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teenager died

संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
teenager died
संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला कैलाशपुरी में किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। हायर सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुलबुल को सोमवार रात उसके घर में ही गोली लग गई। गोली लगने के बाद परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में उपचार के दौरान मंगलवार शाम को किशोरी की मौत हो गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि सोमवार शाम को बच्चे घर में खेल रहे थे। बेड के गद्दे को सुखाने के लिए बाहर डाला हुआ था, जबकि लाइसेंसी राइफल को एक कपड़े से ढककर बेड पर रखा हुआ था। बताया कि जब किशोरी बेड पर कूदी तो अचानक राइफल चल गई और एक गोली किशोरी की कमर के पास लगी। वहां पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि लाइसेंसी राइफल से बंदर भगाने के लिए फायर किया गया था, जो किशोरी के लग गया। मामले में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि किशोरी की मौत की जानकारी मिली है। दिल्ली में ही उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed