फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teen fell into a deep pit under suspicious circumstances and died

खेल-खेल में दुनिया छोड़ गया मोनू: बॉल लेने गड्ढे में घुसा किशोर, दलदल में फंसने से हो गई मौत; Video

Sun, 07 Sep 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 10:48 PM IST
सार

अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को बाहर निकाला व स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Teen fell into a deep pit under suspicious circumstances and died
मोनू की मौत से गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन अंडर पास के नजदीक गहरे गड्ढ़े में एक किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन

    

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है। रविवार को दोपहर कुछ किशोर एक्सप्रेस वे के नजदीक नीम नदी के पास खेलने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेलते समय बॉल नीम नदी के पास गड्ढे में भरे पानी में चली गई जिसे निकालने के लिए मोनू पानी में कूद गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी गहरा होने के कारण मोनू बाहर नहीं निकल पाया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को बाहर निकाला व स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना आती है तो विधिक कारवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed