{"_id":"5f4be45a8ebc3e3cee2e14a5","slug":"teen-drowned-during-ganga-bath-bulandshahr-news-gbd204575639","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर
नरौरा। क्षेत्र के राजघाट गंगाघाट पर रविवार को अलीगढ़ से अपने जीजा के साथ गंगा स्नान के लिए आया एक किशोर गहरे जल में जाने से डूब गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय गोताखोर व पुलिस किशोर की तलाश में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक किशोर का कहीं सुराग नहीं लग सका था।
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव सारसोल निवासी हर्ष कुमार (16) पुत्र अशोक वार्ष्णेय रविवार को अपने जीजा सुमित कुमार निवासी गूलर रोड जनपद अलीगढ़ के साथ राजघाट गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान के दौरान वह नहाते हुए गहरे जल की तरफ चला गया। जबकि गंगा नदी में इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते जलस्तर बढ़ा हुआ है। गहरे जल में जाने से वह डूब गया। जिसके बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।