फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teen ager died

गंगाजल लेने गए दो किशोर स्नान के दौरान डूबे, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
teen ager died
गंगाजल लेने गए दो किशोर स्नान के दौरान डूबे, एक की मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। सिकंदराबाद कोतवाली के गांव जुनैदपुर से बुधवार सुबह गंगास्नान व गंगाजल लेने परिजनों के साथ आये 14 वर्षीय तनिश और 13 वर्षीय आशीष स्नान के दौरान डूब गए। वहां मौजूद एक गार्ड व नाविकों ने आशीष को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि, तनिश की मौत हो गई। उसका शव करीब पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया।

होली पर्व पर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौता में बाबा देवीदास की समाधि पर जल चढ़ाने के लिए गांव जुनैदपुर से करीब चालीस श्रद्धालु बच्चों व महिलाओं सहित बस लेकर बुधवार सुबह अनूपशहर के मस्तरामघाट पर पहुंचे। गंगास्नान के दौरान तनिश और आशीष गहरे जल में चले गए और डूबने लगे। दोनों किशोरों को डूबता देख उनके साथ आए युवक सचिन व अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। इस दौरान मौजूद मस्तरामघाट का गार्ड व नाविकों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। जिसमें आशीष को तो बचाने में कामयाबी मिल गई, लेकिन तनिश डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मस्तरामघाट पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम भी मय मोटरबोट मस्तराम घाट पर पहुंचकर तलाशी में जुट गई। एसडीएम विमलकिशोर गुप्ता, सीओ रमेशचंद त्रिपाठी तथा तहसीलदार बीबी वर्मा भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। करीब पांच घंटे बाद गोताखोरों की मदद से तनिश के शव को बरामद कर लिया गया। मृतक तनिश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

एसडीएम अनूपशहर विमल किशोर गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed