फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teen ager death case

किशोरी की मौत ने पकड़ा तूल, स्वाति मालीवाल ने योगी को लिखा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
teen ager death case
किशोरी की मौत ने पकड़ा तूल, स्वाति मालीवाल ने योगी को लिखा पत्र
विज्ञापन

औरंगाबाद। किशोरी की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं करने पर औरंगाबाद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां का आरोप है कि गत 12 मई को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव की ही एक लड़की और उसके दो रिश्तेदार घर पहुंचे। युवको ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह जब घर पहुंची तो किशोरी बदहवास स्थिति में मिली। उसे बुलंदशहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 18 मई को मौत हो गई। औरंगाबाद थाने में तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजनों ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से न्याय की गुहार लगाई थी। स्वाति मालीवाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कराने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और रिपोर्ट दर्ज न करने वाले थानेदार के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसओ बोले- परिजनों ने दो तहरीर दी थी
औरंगाबाद के थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता की मां ने पहले तहरीर देकर एक किशोरी व दो युवकों पर आरोप जहर देने का आरोप लगाया था। बाद में एक और तहरीर दी, जिसमें किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात कही थी। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed