{"_id":"607f10eb8ebc3e591351eb2b","slug":"teachers-will-do-work-from-home-bulandshahr-news-gbd217502321","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर पर रहकर स्कूल का काम करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर पर रहकर स्कूल का काम करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब घर पर ही रहकर स्कूल का काम करेंगे। उन्हें सरकारी, विभागीय और जरूरी काम में सहयोग करना होगा। कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षकों को वर्क-फ्राम होम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश बीएसए ने जारी करते हुए शिक्षकों को बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ शिक्षण कार्य भी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया है।
परिषदीय स्कूल इस समय बंद चल रहे हैं। स्कूल और विभागीय संबंधित कार्य करने के लिए शिक्षक स्कूल आ रहे थे। शिक्षकों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में भी लगी है और स्कूलों को मतदान के लिए बूथ भी बनाया गया है। वहीं, शिक्षकों को आदेश है कि वह कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों को होमवर्क उपलब्ध करवाएं, ताकि पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही बच्चों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का भी लाभ दिया जाए। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएसए ने शासन के आदेश पर शिक्षकों को वर्क-फ्राम होम के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक आदि को 30 अप्रैल तक वर्क-फ्राम-होम रहते हुए सरकारी, विभागीय और जरूरी कामों में सहयोग करना होगा। साथ ही बच्चों को होमवर्क उपलब्ध करवाने के अलावा उनको सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का भी लाभ देना भी जारी रखें। मतदान के लिए जिन स्कूलों को बूथ बनाया गया है। वहां पर यदि निरीक्षण आदि होता है तो इसकी सूचना मिलने पर शिक्षकों को स्कूल भी पहुंचना होगा। इस आदेश का पालन करने वाले शिक्षकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई भी होगी।