फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers protested at the BSA office over the withholding of salaries

Bulandshahar News: वेतन रोकने पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested at the BSA office over the withholding of salaries
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। बेसिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर शिक्षक सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि वित्त व लेखाधिकारी ने शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध कर दिया है। इसका मुख्य कारण स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इसके विरोध में हैं। पूर्व में शासन ने भी ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध करना नियम विरुद्ध है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षक काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं और वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, पूनम शर्मा, मूलेंद्र प्रताप सिंह व दिनेश कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed