{"_id":"67040aaf14d3083e840078e8","slug":"teachers-employees-and-students-staged-a-protest-against-the-management-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105437-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रबंधन के विरोध में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रबंधन के विरोध में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने दिया धरना
विज्ञापन
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों ने धरना दिया। चार घंटे तक चला धरना एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। एसडीएम मंगलवार को कॉलेज में शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे।
एनआरईसी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मुद्दों पर पूर्व में भी प्रदर्शन किया गया था। प्राचार्या को ज्ञापन भी दिया गया था, मगर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं, कर्मचारी संघ और छात्र-छात्राओं की कई शिकायतें भी लंबित पड़ी हैं, जिन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध में सोमवार को कॉलेज में एकजुट होकर प्रबंधन के विरोध में धरना दिया गया।
शिक्षकों की मांग है कि शिक्षक कल्याण कोष शुरू किया जाए। महिलाओं व छात्राओं के लिए स्वच्छ शौचालय, कॉलेज में जर्जर कक्षों की मरम्मत, शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन में देरी रोकने, अनुशिक्षक की नियुक्ति, दैनिक बिल व लंबित खर्चाें का भुगतान किया जाए। एसडीएम दुर्गेश सिंह का कहना है कि प्रबंध समिति के खिलाफ शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों की ओर से धरना दिया जा रहा है। उनसे मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर मंगलवार को बैठक करने का आश्वासन दिया गया है। धरने के दौरान डॉ. अन्नवीर सिंह, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. विशाल कौशिक, अनिल, शरद, नीलम, कर्मचारी संघ से दुष्यंत गौड़, सुनिल नायक, महेंद्र सिंह और छात्रों में रघु ठाकुर, निकिता व अन्य मौजूद रहे।