{"_id":"6894db182e87d64beb04e9df","slug":"teacher-dies-due-to-electric-shock-in-school-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138532-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कूल में करंट से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कूल में करंट से शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
अनूपशहर से मृतका शिक्षक बबली तंवर का फाइल फोटो।
अनूपशहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रूढ़ बांगर में सहायक शिक्षिका बबली तंवर की बृहस्पतिवार सुबह स्कूल परिसर में म्यूजिक सिस्टम चलाते सयम करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शिक्षिका आगामी 15 अगस्त को लेकर तैयारी के लिए म्यूजिक सिस्टम का तार लगा रही थीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गईं।
मूल रूप से मोदीपुरम मेरठ की निवासी बबली तंवर वर्तमान में रुकमणि विहार काॅलोनी अनूपशहर में रह रही थीं। उनके पति गाजियाबाद में एक डिग्री काॅलेज में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। बबली रूढ बांगर में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका करीब दो वर्ष पूर्व ही अनूपशहर में स्थानांतरण हुआ था। आगामी 15 अगस्त की तैयारी के लिए म्यूजिक सिस्टम को चार्ज पर लगाने के लिए उसका तार लगा रही थीं। तभी वह उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। शिक्षिका की चीख सुनकर विद्यालय का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल अनूपशहर ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर दीपक कुमार, तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह, नायब तहसीलदार खुशबू सिंह और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतका की मां भी घटनास्थल पर पहुंची, उनका रो रो कर बुरा हाल था। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नियमानुसार विभाग द्वारा मृतका के परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी। तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हल्का लेखपाल द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर दी गई है।