फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tea seller molested, attempt to rape daughter

Bulandshahar News: चाय विक्रेता से छेड़छाड़, पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में चाय विक्रेता महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध पर आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी उन दोनों की पिटाई कर भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में नई मण्डी चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी स्याना-अनूपशहर अड्डे पर चाय की दुकान है। आरोप है कि उसकी दुकान पर मोहल्ले का ही युवक आ जाता है और उससे अश्लील बातें करता है। आरोप है कि 25 जुलाई को पीड़िता अपनी दुकान पर बैठी थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उससे साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उसने अगले दिन अपने पुत्र-पुत्री को दुकान पर बुला लिया। आरोप है कि अगले दिन 26 जुलाई को आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर उसके साथ गाली गलौज की और उसे एवं उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से उसकी पुत्री की हालत काफी गंभीर है, जो चलने फिरने में असमर्थ है। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed