फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tanker filled with molasses crushes bike riding youth, one dead

Bulandshahar News: शीरे से भरे टैंकर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
पहासू। छतारी मार्ग पर धर्मकांटे के पास छतारी की ओर से आ रहे शीरे से भरे टैंकर ने पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहासू अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पहासू थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि पहासू के पठान टोला मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय सदनान पुत्र साबिर अपने दोस्त जीशान के साथ बाइक से छतारी में शादी समारोह में गया था। वहां से दोनों युवक वापस घर की ओर लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़ अड्डे से थोड़ी दूर स्थित धर्म कांटे के पास पहुंचे तो उनके आगे टैंकर चल रहा था। युवक टैंकर को ओवरटेक करके आगे जा रहे थे। तभी टैंकर चालक ने तेज रफ्तार बढ़ाने के चलते उनकी बाइक में टक्कर मार दी और बाइक समेत दोनो युवक टैंकर के नीचे आ गए। इसमें सदनान की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने आरोपी टैंकर चालक को वहीं दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीशान को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक को हिरासत में और टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed