{"_id":"58efb1a04f1c1b9c36cf8b48","slug":"talk-to-wife-divorces-divorce-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से पति बोला तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से पति बोला तलाक, तलाक, तलाक
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षीय बच्ची को लेकर अलीगढ़ स्थित ससुराल पहुंची महिला को पति ने तलाक दे दिया। पति ने पत्नी के लिए जब दरवाजे बंद कर लिए तो वहां हंगामा शुरू हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली पत्नी ने अब प्रदेश के मुखिया से न्याय के लिए गुहार लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी रिहाना पुत्री सगीर अहमद ने बताया कि उसका निकाह एक मार्च 2012 में अलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुआ था। रिहाना ने बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते।
विज्ञापन
एक बार पिता ने ससुरालियों को दस लाख रुपये भी दे दिए। लेकिन इससे ससुरालियों का पेट नहीं भरा। निकाह के दो साल बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह बेटी को लेकर परिजनों के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
काफी देर तक ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला। हंगामा करने पर जब पति ने दरवाजा खोला और कहा कि उसने रिहाना को तलाक दे दिया है। लेकिन रिहाना ने तीन बार के तलाक को मानने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। यहां दोनों पक्षों ने समझौता नामा लिखकर दे दिया।
मायके में रह रही रिहाना का कहना है कि वह इंसाफ लेकर रहेगी।
रिहाना ने इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। यदि वह शिकायती पत्र देती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -मान सिंह चौहान-एसपी सिटी