फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Take the connection, or else bear FIR

कनेक्शन लो, वरना एफआईआर झेलो

Tue, 04 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Take the connection, or else bear FIR
लाइट

विज्ञापन

यदि आपके घर-दुकान में पंखा-बल्ब आदि हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं हैं तो आपको बिजली का कनेक्शन लेना ही पड़ेगा। कनेक्शन नहीं लिया तो पावर कारपोरेशन आपके खिलाफ कार्रवाई करेगा। बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने नई मुहिम शुरू की है। गांव-गांव कैंप लगाकर हर किसी को कनेक्शन देने की तैयारी है।

बीपीएल कार्ड धारक को मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा। बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने नई मुहिम शुरू कर दी है। पावर कारपोरेशन डोर टू डोर कैंपेन चलाएगा। प्रत्येक गांव में मेगा कैंप लगाकर कनेक्शन आवंटित किया जाएगा। यदि घर में पंखा-बल्ब या बिजली की फिटिंग होगी तो कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


कनेक्शन नहीं लेने पर विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली चोरी रोकने के लिए ग्रामीणों को महज 250 रुपये में कनेक्शन आवंटित किया जाएगा। जो बीपीएल कार्ड धारक होगा, उसे मुफ्त में कनेक्शन और बिजली किट दी जाएगी। पहले चरण में जिले के 100 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए यह पहल दो अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण बुलंदशहर, खुर्जा और डिबाई खंड में शुरू किया गया है। दूसरा चरण जहांगीरबाद, स्याना, सिकंदराबाद और शिकारपुर खंड में शुरू किया जाएगा।


दो अक्तूबर को आयोजित मेगा कैंप में बुलंदशहर में 332, खुर्जा में 378 और डिबाई में कुल 190 नए कनेक्शन आवंटित किए गए। इसके अलावा 55 लोगों के खिलाफ विभागीय अफसरों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed