फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Take the bottle with you ... Water will not be available from Kalaam to Ansari Road

Bulandshahar News: साथ लेकर जाएं बोतल ...कालाआम से अंसारी रोड तक नहीं मिलेगा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Take the bottle with you ... Water will not be available from Kalaam to Ansari Road
रोडवेज बस अड्डे पर बदहाल पड़ी टोंटी।  - फोटो : bulandshahar
बुलंदशहर। भीषण गर्मी में आप शहर के अंदर जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल जरूर लेकर जाएं, आपको रास्ते में पानी नहीं मिलेगा। कालाआम से अंसारी रोड शहर का मुख्य मार्ग है लेकिन इस मार्ग पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही हाल कालाआम से डीएवी रोड का भी है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में कुछ स्थानों को छोड़ देें तो अधिकतर जगह भीषण गर्मी होने के बावजूद आमजन के लिए पानी की प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई गई है। कालाआम से डीएवी तिराहे की दूरी करीब एक किलाेमीटर से ज्यादा है। इस मार्ग पर सिर्फ एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। जो कालाआम से करीब 20 मीटर दूर है। इसके अलावा डीएवी तिराहे तक न तो कहीं वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है और न ही कोई हैंडपंप या ठंडे पानी की प्याऊ लगी है। कालआाम पर पुलिस चौकी के पास कुछ वर्ष पहले समाजसेवी संस्था ने एक पानी की टंकी लगाई गई थी। जिसमें दिन में पानी गरम निकलता है, जो कि पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा कालाआम से अंसारी चौक तक भी एक किलोमीटर की दूरी है। इस सड़क पर न कहीं वाटर कूलर लगाए गए हैं और न ही हैंडपंप हैं। जबकि, यह शहर का मुख्य मार्ग है, जहां जिला अस्पताल, नगर पालिका और पुरानी जेल परिसर में लगने वाला हाट बाजार भी है। हालांकि, अंसारी चौक से चौक बाजार तक एक ठंडी पानी की प्याऊ और दो सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं। अंसारी चौक से डिप्टी गंज चौक तक का भी यही हाल है। यहां भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों को गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के कार्यालय में है पानी.. फरियादी रहते हैं दिनभर प्यासे
पुलिस कार्यालय में एक मात्र हैंडपंप गेट के पास ही लगा हुआ था। जो कि बीते काफी समय से खराब पड़ा है। उसके बाद आम जन के लिए यहां करीब पांच वर्ष पूर्व वाटर कूलर भी लगाया था। जो कि करीब एक वर्ष पूर्व खराब होने के बाद हटा दिया गया है। आम नागरिक धूप में तपता हुआ अधिकारियों का इंतजार करता है लेकिन उनके लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है। एक मात्र टोंटी यहां लगी हुई है, जिससे बंदर पानी पीते नजर आते हैं। टंकी का पानी भी पीने योग्य नहीं है। हालांकि, अधिकारियों के कार्यालयों में वाटर कूलर लगे हुए हैं। जिनका उपयोग अधिकतर कर्मचारी ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed