फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suspecting of illicit relations, lover threw inflammable substance on woman

Bulandshahar News: अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Suspecting of illicit relations, lover threw inflammable substance on woman
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला पर बाइक सवार युवक ने ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक महिला की बुआ का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी के साथ महिला का देवर और बहनोई भी घटना में शामिल रहे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला का पति विदेश में रहता है। महिला के अपनी बुआ के लड़के के साथ संबंध थे। इसी बीच महिला के एक अन्य युवक के साथ भी संबंध हो गए। 16 जनवरी को महिला गांव से कहीं जाने के लिए बाहर सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक को दौड़ाकर भाग निकला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों और ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जांच में पता चला कि महिला के ही तीन रिश्तेदारों ने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का अपने बुआ के लड़के के साथ संबंध थे। उसके साथ-साथ महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। इससे गुस्साए बुआ के लड़के ने महिला के देवर और बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed