फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suspect of embezzlement in 26 Gram Panchayats, notice issued to Pradhans

Bulandshahar News: 26 ग्राम पंचायतों में गबन की आशंका, प्रधानों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 26 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों में गबन की आशंका जताई जा रही है। इन ग्राम पंचायतों ने ऑडिट के लिए रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस पर डीएम ने सभी 26 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर राशि की रिकवरी करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में 4.83 करोड़ रुपये के विकस कार्य कराए गए थे। बीबीनगर ब्लॉक की कुचेसर ग्राम पंचायत में 31.25 लाख, चित्सौना अल्लीपुर में 25.48 लाख, बक्सरा अनूपशहर में 19.91 लाख और सनौटा में सात लाख रुपये विकास कार्यों के मद में खर्च किए गए थे। शेष अन्य ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों में राशि खर्च की गई। लेखा परीक्षण विभाग ने विकास कार्यों पर खर्च हुई राशि का ऑडिट किया तो यह गडबड़ी पकड़ में आई।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022-23 ग्राम पंचायतों ने ऑडिट के रिकॉर्ड लेखा विभाग को नहीं दिए। इस पर डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। इसके बाद प्रधान व सचिव को नोटिस देकर इनसे इनसे रिकॉर्ड मांगे गए। बताया गया कि 26 ग्राम पंचायतों ने रिकॉर्ड नहीं दिए। डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस दिया गया है। खर्च की राशि को दो माह भीतर जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में हुई गड़बड़ी

सनौटा, बिरौड़ी फौलादपुर, कांवरा, शेखूपुरा, जड़ौली, बुरैना, श्यौपुरी, बक्सरा, मलकपुर, मऊ, हसनपुर, गोविला, चिंगरावली, दरजातपुर कनैनी, कपना, मुकैरा, सलेमपुर, रसूलपुर, भैंसरोली नासिरपुर, कैलावन, चित्सौना अल्लीपुर, डरौली, इकलैड़ी, कुचेसर व कैशोपुर सठला के ग्राम प्रधानों को नोटिस दिया गया है।


-

कोट---

26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने वर्ष 2022-23 के ऑडिट के लिए दस्तावेज नहीं दिए। डीएम ने प्रधानों नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि वह नियमानुसार जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विकास कार्यों की राशि की भी रिकवरी होगी।
- नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed