फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Survey of 29,563 homes completed by Monday; campaign to continue for another two days.

Bulandshahar News: सोमवार तक 29563 घरों का सर्वे हुआ पूरा, अगले दो दिन और चलेगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर सीवेज पंपिंग स्टेशन के सैंपल में वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो वायरस मिलने के बाद जिले में चल रहा सर्वे अब अंतिम चरण में चल रहा है। सोमवार को 1928 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें पांच ऐसे बच्चे मिले जिनका पिछले पोलियो टीकाकरण राउंड में टीका नहीं लग पाया था। वहीं 12 ऐसे बच्चे मिले जो पिछले दो राउंड में कम से कम एक टीके से वंचित रह गए हैं। इनको मिलाकर 289 बच्चे ऐसे मिले हैं, जो पिछले टीकाकरण से वंचित पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार तक सर्वे में 29563 घरों का पूरा किया जा चुका है, जिसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 13215 बच्चों की जांच की गई है। अभी तक चले अभियान में कुल 378 बच्चे ऐसे मिले हैं, जिनका पिछले दो टीकाकरण राउंड में कम से कम एक पोलियो डोज नहीं लिया है। इसके अलावा 146 बच्चों को ऐसे पाया गया, जिन्हें पिछले दो राउंड में ओपीवी की कोई खुराक नहीं मिली थी। सर्वे में यह पाया गया है कि 12069 बच्चे ऐसे मिले जिनको सभी डोज पिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियो ड्रॉप से वंचित बच्चों को दवा भी पिला रही है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए बनाई गई रणनीति, मिले नौ लाख डोज
सोमवार को सीएमओ कार्यालय में पोलियो टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य ने बताया कि सर्वे के अनुसार टीकाकरण के लिए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। सभी 12 संबंधित चिकित्सा इकाइयों के चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के नियमित टीकाकरण एवं पोलियो टीकाकरण कराने के लिए उचित दिशानिर्देश दिए गए हैं। पांच जून को मिले वायरस के बाद राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राज्य सर्विलांस यूनिट और जिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में विशेष सर्वे चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अभी छह क्षेत्रों कैला भट्ठा, राजनगर, बुलंदशहर इण्ड एरिया, खैराती नगर, घूकना, न्यू पंचवटी कॉलोनी कोटगांव में सर्वे का कार्य बाकी है। अगले दो दिनों में इसको पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
अभी तक के सर्वे के के दौरान विजयनगर-दो क्षेत्र में एक एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस (एएफपी) केस की भी पहचान हुई है, जिसकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed