फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   survey from today

आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, बनाए गए 31 बूथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
survey from today
आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, बनाए गए 31 बूथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के लोगों में एंटीबॉडी का स्तर जानने के लिए शुक्रवार से सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा। जिससे पता लगाया जा सके कि जनपद की कितनी प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी विकसित हुई है। फिलहाल जनपद के 744 लोगों का तीन दिन में विभिन्न स्थानों पर सर्वे के माध्यम से सैंपल लिया जाएगा। एक दिन में 200 से अधिक लोगों का सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है।
छह जून तक चलेगा सर्वे
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार शासन ने चार से छह जून तक सीरो सर्वे चलाने का निर्देश दिया है। इस दौरान पांच साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए जनपद में कुल 31 बूथ बनाए गए हैं। इसमें शहर में आठ तो देहात क्षेत्रों में 23 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल रहेंगे। वहीं, शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार एक दिन में 200 से अधिक लोगों का सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए अभी तक कोविड की जांच नहीं कराने वालों के सैंपल एकत्र किए जाएंगे। जिससे ऐसे लोगों में एंटीबॉडी के स्तर का पता चल सके। वहीं, टीम द्वारा सैंपल लेकर आईसीएमआर को जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

यह क्षेत्र किए गए चिन्हित
सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि सर्वे के लिए अनूपशहर, जहांगीराबाद, अगौता, गुलावठी, बुलंदशहर, डिबाई, अरनियां, धरपा, खुर्जा, पहासू, शिकारपुर, ऊंचागांव, वैर, लखावटी, बीबीनगर क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अनूपशहर, जहांगीराबाद अरबन क्षेत्र, अगौता, गुलावठी, बुलंदशहर, डिबाई, पहासू आदि क्षेत्रों के शहर समेत देहात क्षेत्रों को भी सर्वे में शामिल किया गया है। सर्वे के लिए बनाई जाने वाली हर टीम में चिकित्सक, लैब टैक्नीशियन, लैब असिस्टेंट के साथ एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल रहेंगी। टीम अपने क्षेत्र में छह-छह घर के चार-चार क्लस्टर बनाएगी हर घर से कम से कम 18 और अधिकतम 59 साल के बीच के एक-एक सदस्य को चुना जाएगा। साथ ही बच्चों के भी नमूने लिए जाएंगे। बताया कि प्रत्येक क्षेत्र से 24 लोगों का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ शहरी और 23 ग्रामीण क्षेत्र में चलेगा अभियान
सीरो सर्वे के लिए 31 क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इसमें आठ शहरी क्षेत्र और शेष ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। शुक्रवार से सीरो सर्वे के तहत एंटीबॉडी की जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed