{"_id":"65676d40042ecc635108e596","slug":"sureshs-body-missing-for-six-days-found-in-drain-on-the-banks-of-rajwaha-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-7797-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छह दिन से लापता सुरेश का रजवाहे के किनारे नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छह दिन से लापता सुरेश का रजवाहे के किनारे नाले में मिला शव
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी छह दिन से लापता मजदूर का शव बुधवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में ताजपुर रजवाहे के पास से निकल रहे नाले में मिला। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
सिकंदराबाद के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी 42 वर्षीय सुरेश कश्यप मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि गत 24 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह घर से कहीं चला गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा। देर शाम को उसके भाई ने फोन कर उससे बात की थी। जिस पर सुरेश ने बताया था कि वह किसी व्यक्ति के साथ है, कुछ देर में ही घर पहुंच जाएगा लेकिन वह अगले दिन तक भी घर नहीं पहुंचा था।
परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। सिकंदराबाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर से निकल रहे रजवाहे के किनारे नाले में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त सुरेश के रूप में कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी