फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sunshine in some places, while others face waterlogging due to rain.

Bulandshahar News: कहीं निकली धूप तो कहीं बारिश से जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in some places, while others face waterlogging due to rain.
औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर ​शिव मंदिर के पास बारिश से भरे पानी से बचने को सड़क किनारे से निक
बुलंदशहर/स्याना/सलेमपुर/अहार/ नरसेना। पिछले कई दिनों से लगातार छा रहे बादलों के बीच मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार को भी बादल छाए और धूप भी निकली। इस बीच जहां-तहां हल्की बारिश भी हुई। वहीं, स्याना में झमाझम बारिश से जलभराव की समस्या बन गई। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश हाेने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई शुरू होते ही लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन स्याना और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार, बुगरासी रोड, कोतवाली रोड, दर्शन बाजार सहित कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान भी खराब हो गया। व्यापारी वत्सल रस्तौगी ने बताया कि बुगरासी चौराहे पर बनी पुलिया छोटी होने के कारण हर बारिश में पानी की निकासी बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि लगातार बारिश का अनुमान बन रहा है। कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होने के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। साथ ही अभी अच्छी बारिश होने की जरूरत है। इसके बाद ही गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed