{"_id":"6692b1c79a51187104094dbe","slug":"sun-shines-through-the-clouds-temperature-rises-by-one-degree-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-118683-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बादलों के बीच से निकली धूप, तापमान एक डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बादलों के बीच से निकली धूप, तापमान एक डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मानसून के बादल लगातार छाए हुए हैं। वहीं, जगह-जगह बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। ऐसे मौसम में धूप-छांव और उमस का असर बरकरार है। शनिवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता रहे हैं।
जुलाई माह के शुरू होने से पहले ही जिले में मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। जिले में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश का सिलसिला जारी है। समय-समय पर धूप निकलने से उमस का अहसास बरकरार है। लगातार बारिश होने के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले सोमवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को फिर 33 पर पहुंच गया। जबकि शनिवार को एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 77 और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम रही।
वहीं, शुक्रवार की रात गुलावठी क्षेत्र और शनिवार की सुबह औरंगाबाद में बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद डिबाई व अनूपशहर में बूंदबांदी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।