{"_id":"6a9f005bd6ed893e3607ed8d","slug":"sun-comes-out-after-continuous-rain-temperature-rises-by-five-degrees-in-a-single-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-164803-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लगातार बारिश के बाद निकली धूप, एक दिन में पांच डिग्री बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लगातार बारिश के बाद निकली धूप, एक दिन में पांच डिग्री बढ़ा तापमान
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले कई दिनों की रुक-रुककर बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप निकली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की वृद्धि हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यह बढ़कर अधिकतम 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 74 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। सुबह से ही निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी, जिससे लोग बेहाल हुए। हालांकि, धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल लौट आई। किसानों के अनुसार, बारिश के बाद धूप खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। लेकिन खेतों में पानी भरा होने से कटाई में दिक्कत आ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक रेशु सिंह ने बताया कि अब कई दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और सुबह-शाम उमस का असर बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
औरंगाबाद, जहांगीराबाद और अरनिया क्षेत्रों में रविवार देर शाम तक हुई बारिश से जलभराव हुआ। अरनिया के नगलिया उदयभान गांव में ओमवीर सिंह के कमरे की छत टूटकर गिर गई। छत गिरने से आंगन में खड़े दो पशु मामूली रूप से चोटिल हो गए। कमरे में रखा सामान भी खराब हो गया, जिस पर ओमवीर सिंह ने आर्थिक मदद मांगी है। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
बिजली गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं
अगौता थाने पर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। इंस्पेक्टर अगौता संजेश कुमार ने बताया कि पंखे, कंप्यूटर, लैपटॉप और डीवीआर सहित अन्य उपकरण जल गए। जहांगीराबाद के बहीपुर दोराहा स्थित सेंट्रल वेयरहाउस फर्स्ट की बाउंड्री वॉल ढह गई। यह दीवार करीब 50 फीट लंबी और सात फीट ऊंची थी। दीवार गिरने के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।