फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sumit murder case: Ambulance driver witness receiving threats

सुमित हत्याकांड : एंबुलेंस चालक गवाह को मिल रहीं धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 2013 में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में गवाही देने वाले एंबुलेंस चालक को हत्या की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने बताया कि एंबुलेंस में मृतक को छोड़कर भागे युवक को ही पुलिस ने आरोपी बनाया था। अब वही उसे धमका रहा है। जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र कके मोहल्ला शांति निकेतन निवासी नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि वह पिछले कई वर्षों से जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर तैनात है। साल 2013 में जिला अस्पताल में एक युवक जिसका नाम सुमित था, गोली लगने से घायल अवस्था में पहुंचा था। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। उसे नौशाद की एंबुलेंस से ही मेरठ ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में पीड़ित चालक, घायल सुमित के अलावा एक अन्य युवक हेमंत कुमार उर्फ माेंटी भी था। सुमित की मेरठ पहुंचने से पहले की गांव खरखौदा के पास मौत हो गई गई।
विज्ञापन

जिसके बाद एंबुलेंस में उसके साथ सवार हुआ आरोपी हेमंत कुमार वहां से भाग निकला। जिसकी जानकारी पीड़ित ने एंबुलेंस को नगर कोतवाली बुलंदशहर ले जाकर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में जांच कर हेमंत कुमार को ही आरोपी बनाया था। पीड़ित ने इस संबंध में न्यायालय में गवाही भी दी थी। लेकिन, अब आरोपी उसे हत्या की धमकी दे रहा है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed