{"_id":"fcec9fffb6f8682cd48856948a86264a","slug":"sugar-mills-declare-closure-beside-cane-in-fields-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना खेत में, मिलों ने बंद की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना खेत में, मिलों ने बंद की खरीद
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की सभी शुगर मिलों ने प्रशासन को बंदी की सूचना जारी कर दी है। साथ ही जनपद के 10 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद भी बंद कर दी गई है। इसके चलते क्षेत्र के जिन किसानों के खेत में गन्ने की फसल खड़ी है वह परेशान हैं।
विज्ञापन
संभल की रजपुरा शुगर मिल के जनपद में क्रय केंद्र हैं। ये केंद्र वेव शुगर मिल बंद होने के बाद रजपुरा शुगर मिल को दिए गए थे। रजपुरा शुगर के प्रबंधन ने प्रशासन को बंदी का नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
नोटिस के हिसाब से रजपुरा शुगर मिल 10 मार्च को बंद हो जाएगी। साबितगढ़ शुगर मिल, अनूपशहर शुगर मिल और अनामिका शुगर मिल 25 मार्च को बंद होंगी। अनूपशहर शुगर मिल ने दो केंद्र और रजपुरा शुगर मिल ने चार केंद्रों से कांटा बाट उठा लिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, चोला क्षेत्र के गांव निठारी में साबितगढ़ शुगर मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। गन्ना तौल केंद्र पर जांच करने पहुंचे गन्ना निरीक्षक को किसानों ने बंधक बना लिया। गन्ना शिफ्टिंग का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने उन्हें छोड़ा।