{"_id":"630e649a9fd2c838ac51dabe","slug":"sugar-mil-bulandshahr-news-gbd243785749","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चीनी मिल दबाए बैठी किसानों का 75 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चीनी मिल दबाए बैठी किसानों का 75 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चीनी मिल दबाए बैठी किसानों का 75 करोड़
बुलंदशहर। जिले की दो और हापुड़ की दो चीनी मिलों पर अभी भी गन्ना किसानों का 75 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में एक बार फिर अनूपशहर चीनी मिल को छोड़कर वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिल को भुगतान के लिए नोटिस जारी की गई है। समय पर राशि न मिलने से किसान परेशान हैं और विभागीय अफसरों का कहना है कि जल्द ही किसानों के बकाया राशि का भुगतान करवाया जाएगा।
जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.40 लाख के आसपास है। इन किसानों का जिले की वेव शुगर मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल गन्ना खरीदती है। इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीद करती हैं। साबितगढ़, अनामिका, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। जबकि वेव, अनूपशहर, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने किसानों का भुगतान नहीं किया है।
यह स्थिति तब है जबकि विभाग की ओर से इन मिलों को कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है। बावजूद इसके यह चारों चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। समय पर भुगतान न होने के कारण किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लेकर मिल तक संपर्क करने को मजबूर हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए डीएम की ओर से वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल को नोटिस जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नियम है कि चीनी मिल गन्ना खरीद के 14 दिन के भीतर किसान को भुगतान कर देना चाहिए। लेकिन चीनी मिल इस नियम का पालन नहीं करती हैं। ऐसा नहीं करने पर ऐसी चीनी मिलों को समय-समय पर नोटिस जारी कर किसानों का समय पर भुगतान करने के लिए निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर समय-समय पर कार्रवाई होती है। इसी क्रम में अब एक बार फिर तीन चीनी मिलों को किसानों के बकाया भुगतान न करने पर डीएम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान जल्द करवाया जाएगा।
बृजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।