फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane payment

समय से नहीं हो रहा भुगतान, चार चीनी मिलों पर 267 करोड़ बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
sugar cane payment
अमर उजाला - फोटो : ??? ?????
समय से नहीं हो रहा भुगतान, चार चीनी मिलों पर 267 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गन्ना पेराई सत्र अंतिम चरण में है। लेकिन चीनी मिल किसानाें का समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। चार चीनी मिल 627 करोड़ से अधिक की राशि का अभी तक 196 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खरीद चुकी हैं। जबकि भुगतान मात्र 360 करोड़ का किया है। 267 करोड़ रुपये अभी भी मिलों पर बकाया चल रहा है।
जनपद में इस बार 64 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की पैदावार की गई। गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या करीब 1.18 लाख है। इन किसानों का जनपद की चार चीनी मिलों के अलावा गैर जनपद की चार चीनी मिल भी गन्ना खरीद करती हैं। इस बार सभी चीनी मिलों में समय पर गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत हो चुकी थी। एक अच्छी बात यह है कि किसी भी चीनी मिल में गन्ने की लगातार सप्लाई भी होती रही। लेकिन चीनी मिलों ने शासन के गन्ना भुगतान संबंधित आदेशों का पालन नहीं किया। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। समय पर मिल से गन्ने का पैसा नहीं मिलने के कारण किसानों के सामने कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। किसान अपने भुगतान के लिए मिल से लेकर डीसीओ कार्यालय तक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लेकिन उन्हें जल्द ही पैसा मिलने का आश्वासन देकर टकरा दिया जाता है। चालू पेराई सत्र अब अंतिम चरण में चल रहा है। जबकि चीनी मिलों पर अभी भी किसानों का 267 करोड़ से अधिक की राशि का बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। जनपद की चीनी मिलों ने 196 लाख क्विंटल गन्ना 627 करोड़ से अधिक की राशि का खरीदा है। इसमें से मिलों ने अभी तक मात्र 267 करोड़ का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

भुगतान करने में सबसे आगे साबितगढ़ चीनी मिल चल रही है। अनामिका दूसरे नंबर, वेव तीसरे और अनूपशहर चीनी मिल चौथे नंबर पर है। अफसरों का कहना है कि चीनी मिलों से गन्ना भुगतान करवाने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही किसानों की एक-एक पाई का भुगतान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल खरीदा गन्ना कुल राशि किया भुगतान
साबितगढ़ 84.52 लाख क्विंटल 270.01 करोड़ 207.54 करोड़
अनामिका 50.36 लाख क्विंटल 161.94 करोड़ 88.36 करोड़
वेव 31.39 लाख क्विंटल 100.99 करोड़ 33.45 करोड़
अनूपशहर 29.61 लाख क्विंटल 94.54 करोड़ 30.91 करोड़
जनपद गन्ना भुगतान में मंडल में प्रथम स्थान पर चल रहा हैै। सभी चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। किसानों को चिंता करने की बात नहीं है। उनका जल्द ही एक-एक पाई का भुगतान करवाया जाएगा। इसके लिए शासन भी सख्त हो गया है।
डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।
किसानों का पूरा गन्ना खरीदेंगी मिल, चल रहा सर्वे
बुलंदशहर। चीनी मिल किसानों का पूरा गन्ना खरीदेंगी। इसके लिए खेत में खड़े गन्ने का सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होने पर किसानों को जरूरत के अनुसार पर्ची जारी की जाएंगी। डीसीओ के अनुसार किसान चिंता न करें, उनका पूरा गन्ना मिलों द्वारा खरीदा जाएगा।

जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि इस समय गन्ना पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। पूर्व में जनपद में जो सर्वे हुआ था। उसके आधार पर नियमानुसार ही किसानों को पर्ची जारी की गई थी। इस समय किसानों को जारी होने वाली पर्ची बहुत कम रह गई हैं और खेतों में अभी काफी गन्ना खरीदा है। किसानों ने इससे अवगत करवाते हुए मांग की थी कि उन्हें पर्ची जारी करवाई जाए। किसानों की मांग पर खेत में खडे़ गन्ने का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर किसानों को जरूरत के अनुसार पर्ची जारी की जाएगी, ताकि उनका गन्ना मिल में पहुंच सके। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि वह किसी भी तरह की चिंता न करें। उनका पूरा गन्ना खरीदा जाएगा। जनपद की चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र जारी है और तब तक चलेंगी, जब तक किसानों का पूरा गन्ना नहीं खरीद लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed