फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane payment

किसानों ने मिल के डिप्टी सीसीओ और लेखाकार को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
sugar cane payment
मिल के डिप्टी सीसीओ व कम्प्यूटर लेखाकार को बंधक बनाकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों ने मिल के डिप्टी सीसीओ और लेखाकार को बनाया बंधक
विज्ञापन

जहांगीराबाद। 218 सट्टा पर्ची बांड निरस्त होने पर शुक्रवार क्षेत्र के किसान भड़क गए और अनूपशहर चीनी मिल में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने मिल के डिप्टी सीसीओ और लेखाकार को बंधक बना अपने बीच बिठा लिया। किसानों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक लाख कुंतल गन्ने के भविष्य पर संकट गहरा गया है। देर शाम क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
218 सट्टा पर्ची बांड निरस्त होने पर क्षेत्र के किसान नारेबाजी करते हुए किसान नेता चंद्र किरण सिंह और रालोद नेता सुनील चरौरा के नेतृत्व में मिल पर पहुंचे। वहां मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मिल के डिप्टी सीसीओ ब्रह्म प्रकाश और कंप्यूटर लेखाकार रजनीश श्रीवास्तव को अपने बीच प्रधान प्रबंधक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा लिया। किसानों का आरोप है कि करीब 40 गांवों के किसानों के 218 बांड स्थानीय मिल प्रशासन ने साजिश के तहत निरस्त कर दिए हैं। यह बांड पिछले कई वर्षों से रजपुरा चीनी मिल से जुड़े हैं। मिल अधिकारियों की इस करतूत से करीब एक लाख कुंतल गन्ने का अस्तित्व संकट में आ गया है। यह बांड निरस्त होने से अब गन्ना किसान न तो अनूपशहर चीनी मिल और न ही रजपुरा चीनी मिल को गन्ना आपूर्त्ति कर सकेंगे। किसानों के बीच बंधक बनाए गए लेखाकार रजनीश ने बताया कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं। मिल अधिकारियों के निर्देश पर उक्त बांड निरस्त किए गए हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। बता दें कि चीनी मिल में गन्ना बेचने के लिए किसान को पर्ची जारी करने के लिए बांड भरे जाते हैं। बांड भरने के दौरान किसान की गन्ने की फसल का रकबा आदि जानकारी भी भरी जाती है। इसके बाद ही किसान को गन्ने के रकबे के अनुसार ही पर्ची जारी की जाती है।
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर धरना किया समाप्त
क्षेत्र के कुछ किसानों ने लखनऊ में मौजूद विधायक संजय शर्मा को भी फोन पर जानकारी दी, जिस पर विधायक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण पर डीएम व मिल प्रबंधक से फोन पर वार्ता की और अग्रिम आदेश तक पूर्व की तरह गन्ना उठवाने की बात कही। इससे खुश किसानों ने देर शाम अनिश्चितकालीन धरना खत्म दिया है। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने बताया कि मैं लखनऊ में हूं। क्षेत्र के कुछ किसानों ने मुझे अपने बॉन्ड लॉक होने व इससे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया है। डीएम व मिल प्रबंधक से फोन पर वार्ता कर पूर्व की तरह गन्ना उठवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से वार्ता कर उनसे पूरी जानकारी ली गई है। मिल प्रशासन की पूरी हमदर्दी किसानों के साथ है। पूरे मामले से मिल के सभापति व डीएम को अवगत करा दिया गया है।

- वैभव मिश्रा, प्रबंधक किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर
किसी भी किसान का बांड निरस्त नहीं किया गया है। यह बांड अनूपशहर मिल में चलने थे, लेकिन किसी कारण रजपुरा मिल में चले गए थे। किसानाें को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके बांड जल्द ही अनूपशहर मिल से चालू कर दिए जाएंगे। इसके लिए मिल अफसरों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed