फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of a one month old baby girl in Bulandshahr

एक माह की बच्ची की मौत: झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, तबीयत खराब होने के चलते उपचार कराने गए थे परिजन

Thu, 29 Oct 2026 07:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 29 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

पहासू के करौरा गांव में एक माह की बच्ची बेबी की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप भानु प्रकाश पर गलत उपचार का आरोप लगाया। एसीएमओ डॉ. योगेश ने मौके पर क्लीनिक सील कर दिया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Death of a one month old baby girl in Bulandshahr
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के करौरा गांव निवासी मजदूर अपनी एक माह की बीमार बच्ची बेबी को उपचार के लिए क्लीनिक पर गया। जहां इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई व उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों झोलाछाप पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर क्लीनिक सील किया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव करौरा निवासी देवराज ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक साल पहले उनकी शादी सुमन के साथ हुई थी। एक महीने पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने बेबी रखा था। देवराज ने बताया कि बेबी को निमोनिया की दिक्कत थी। दो-तीन दिन से मौसम बदलने के साथ बेबी की तबीयत खराब हो रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह वह करीब दस बजे वह गांव में स्थित भानु प्रकाश के क्लीनिक पर गए। जहां पर भानु प्रकाश ने बच्ची के बुखार की जांच की और इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद दोबारा दिखाने के लिए कहा। जब देवराज बच्ची को लेकर घर आए तो उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी व जोर-जोर से रोने लगी। ऐसे में 12 बजे वह दोबारा भानु प्रकाश के पास गए। 

विज्ञापन

क्लीनिक पर पहुंचने के कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची को मृत अवस्था में देख मां सुमन उसको गोद में लेकर बिलख उठीं। वहीं, पिता देवराज भी जोर-जोर से रोने लगा। थोड़ी देर में क्लीनिक पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने भानु प्रकाश पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहासू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

इसके बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। वहीं, दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. योगेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के सभी दस्तावेज जब्त किए और क्लीनिक को सील कर दिया। 

पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। सीएमओ के निर्देश पर क्लीनिक को सील किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. योगेश, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed