{"_id":"6ae404acfeec81255d01aa12","slug":"a-two-story-house-suddenly-collapsed-late-at-night-in-bulandshahr-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
सार
रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों लोगों को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकाली गई महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दोनों घायल पुरुषों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देर रात दो मंजिला मकान अचानक ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में एक महिला और दो पुरुष दब गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ, एमडीआरएफ और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल की टीमों ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों लोगों को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकाली गई महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दोनों घायल पुरुषों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति न फंसा हो। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।