फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugar cane nursery

कोरोना काल में पेश की मिसाल, गन्ने की नर्सरी लगा कमाए 15 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sugar cane nursery
जिले में तैयार की गई गन्ने की नर्सरी के साथ स्वयं सहायता समूह की महिला। - फोटो : BULANDSHAHR
कोरोना काल में पेश की मिसाल, गन्ने की नर्सरी लगा कमाए 15 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के गन्ना विभाग ने गन्ने की नर्सरी तैयार कराने के लिए चार चीनी मिल से 32 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 320 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। इन समूहों ने दस लाख से अधिक गन्ने की पौध तैयार की, जिससे उन्होंने 15 लाख रुपये की आमदनी की। इन महिलाओं ने कोरोना काल में आमदनी की नई मिसाल पेश की है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन का आदेश मिला था कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उनसे गन्ने की पौध तैयार करवाई जाए। इसके लिए आठ स्वयं सहायता समूह साबितगढ़, आठ अनामिका, आठ अनूपशहर और आठ वेव शुगर मिल के तहत स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित किया गया। इन समूहों से जुड़ी 10-10 महिलाओं को पहले गन्ने की पौध तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद इन महिलाओं ने गन्ना विभाग की मदद से सिंगल बड़ और बड़ चिप के प्रयोग से गन्ने की नर्सरी तैयार की। इन सभी समूहों की 320 महिलाओं ने गन्ने की नर्सरी के माध्यम से एक लाख से अधिक पौध तैयारी की। एक पौधा 1.50 रुपये में बिका और किसानों ने भी खूब पसंद किया। इस तरह से इन समूहों से जुड़ी महिलाओं ने 15 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह आगामी वर्ष भी महिलाओं के माध्यम से गन्ने की नर्सरी तैयार करवाई जाएगी, ताकि उन्हें इसी तरह आमदनी होती रहे। प्रयास रहेगा कि आगामी वर्ष स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक गन्ने की पौध तैयार की जा सके। इसे किसान खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रजातियों के गन्ने की तैयार की गई थी पौध
जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार महिलाओं से गन्ने की 0118, 0238 और 13235 प्रजाति की पौध तैयार करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि गन्ने की नर्सरी में तैयार पौध से गन्ने की फसल अच्छी होती है। इससे उत्पादन भी अधिक मिलता है और किसान को फायदा भी अधिक होता है। गन्ने की सीधी बुआई करने की तुलना में नर्सरी लगाने पर किसान का खर्च भी कम आता है। बड़ चिप प्रक्रिया में एक गन्ने से औसत 18 से 22 पौधे तैयार किए जा सकते हैं। इस विधि से गन्ने के बीज की करीब 75 फीसदी तक की बचत होती है।

इस बार जिले में 32 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 320 महिलाओं से गन्ने की नर्सरी तैयार करवाई गई थी। महिलाओं ने एक लाख से अधिक गन्ने की पौध तैयार कर 15 लाख से अधिक की कमाई की है। आगामी वर्ष भी इसी तरह महिलाओं से नर्सरी तैयारी करवाई जाएगी, ताकि उन्हें अधिक से अधिक आमदनी हो सके।
डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed