फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sudiksha death case

सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sudiksha death case
सुदिक्षा कांड में पत्रकार वार्ता के दौरान घटना की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : BULANDSHAHR
सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गत दस अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत मामले में शनिवार शाम बुलेट सवार दो आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हादसे के लिए जिम्मेदारा माना है, सड़क दुर्घटना व मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गांव चरौरा मुस्तफाबाद मोड़ के निकट गत दस अगस्त की सुबह सुदीक्षा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया था कि आगे चल रहे बुलेट सवारों ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे सुदीक्षा की बाइक आरोपियों की बाइक में पीछे से टकरा गई और सड़क पर गिरने से गंभीर चोट आने के कारण सुदीक्षा की मौत हो गई। वहीं, मामला छेड़छाड़ का बताए जाने पर महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में एसआईटी समेत कुल पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन

रविवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुदीक्षा मौत मामले में बुलेट सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। जिनकी शिनाख्त चौधरी दीपक सोलंकी पुत्र कुंवर सोलंकी निवासी गांव कुरली थाना गुलावठी व राजू पुत्र लल्लू निवासी मोहल्ला शंांतिनगर भूड़ थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। दीपक एक ठेकेदार का मुंशी है और राजू राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों आरोपी बुलंदशहर से लखावटी स्थित एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जा रहे थे, जहां उन्हें काम करना था। हादसे के बाद दोेनों घबरा कर वहां से बाइक लेकर भाग निकले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक का कलर, व्हील आदि अन्य सामान बदलवा दिया था, जिससे कि वह पुलिस की नजर में न आ सकें। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बाइक, कपड़े व बाइक का बदला गया सामान बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों को रविवार दोपहर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की जांच में छेड़छाड़ होना सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई थी। दोनों के पास से हादसे में शामिल बुलेट बाइक, कपड़े, हेलमेट, बैग व अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच में कहीं भी छेड़छाड़ होना सामने नहीं आया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed